मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में सीआरपीएफ ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो,

13 फरवरी । झारखंड के बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के नक्सल

प्रभावित झुमरा की तलहटी स्थित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चियाटांड़ एवं

दंडरा के मध्य जंगल में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ एवं नक्सलियों के बीच

मुठभेड़ शुरू हो गई है। सीआरपीएफ 26वीं बटालियन को सूचना मिली थी कि जंगल

में नक्सलियों का जमावड़ा है। बताया गया है कि सीआरपीएफ ने चारों तरफ से

नक्सलियों को घेर लिया है।

बताया गया है कि चियाटांड़ एवं दंडरा के

जंगल में घिरे नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी आरंभ कर दी।

इसके बाद जवानों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। दोनों ओर से अब तक सैकड़ों

राउंड फायरिंग की सूचना है। गोलीबारी में किसी के भी हताहत की सूचना नहीं

है। पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

स्थानीय थाना प्रभारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें