मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

भिवानी कोर्ट फायरिंग का आरोपित फतेहाबाद में मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने रोहित को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भिवानी कोर्ट फायरिंग का आरोपित फतेहाबाद में मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने रोहित को पकड़ा

फतेहाबाद। भिवानी कोर्ट फायरिंग मामले के आरोपित रोहित निवासी रंगनीखेड़ा, सिरसा को सीआईए भिवानी पुलिस ने फतेहाबाद के सिरसा रोड पर दरियापुर और करनौली के बीच मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया। पैर में गोली लगने के बाद उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ फायरिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की।उल्लेखनीय है कि भिवानी कोर्ट में गत गुरूवार को पेशी पर आए गांव दिनोद के दो युवकों को निशाना बनाते हुए दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। दोनों हमलावर युवक हवाई करते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में इंस्पेक्टर रविन्द्र के नेतृत्व में भिवानी सीआईए की टीम आरोपिताें की तलाश में जुटी थी। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में देखा गया है। इस पर भिवानी सीआईए की टीम इंस्पेक्टर रविंद्र के नेतृत्व में वहां पहुंची तो आरोपित रोड किनारे खड़ा था। वह वहां से भागने के लिए किसी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। उसी समय पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी बदमाश पर गोलियां चलाई। इस फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपित रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। बाद में घायल बदमाश को पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में भी फायरिंग के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा, जिसकी कार्रवाई चल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें