सीएम श्रमिक योजना के कार्यान्वयन के लिए कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
रामगढ़ । नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना को लागू करने एवं इसे धरातल पर शुरू करने के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के पहले दिन गुरुवार को ऑनलाइन माध्यम से जिले में नगर विकास विभाग द्वारा नगर निकाय के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक, असिस्टेंट इंजीनियर, जेई, सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बताया गया कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (शहरी) के तहत सर्वे कर जॉब कार्ड बनाया जाना है। इसके तहत अकुशल श्रमिकों को काफी लाभ पहुंचाएगा। इसके साथ ही उनको निकाय स्तर पर जॉब कार्ड निर्गत कर वर्ष में 100 दिनों का कार्य उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, सहायक अभियंता लाल बिहारी यादव, कनिय अभियंता मुकेश कुमार ने भी भाग लिया।





