मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पुरानी पेंशन को लेकर हल्द्वानी की सड़कों पर कर्मचारियों जन सैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पुरानी पेंशन को लेकर हल्द्वानी की सड़कों पर कर्मचारियों जन सैलाबहल्द्वानी, 26 फरवरी । लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और आंदोलन होते रहे हैं। इसी क्रम में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हल्द्वानी में हजारों कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने वाटिका बैंक्वेट हॉल से शहीद पार्क तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित पर कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, अगर देश के 5 राज्यों ने इस पेंशन को लागू कर दिया है तो उत्तराखंड सरकार को भी इस पेंशन को लागू कर देना चाहिए, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस इस दौरान प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें