मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: एसडीओ के खिलाफ बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल: एसडीओ के खिलाफ बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

कैथल एसडीओ सिटी 2 के खिलाफ दूसरे दिन भी ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने विद्युत सदन के बाहर प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रदर्शन की अगुवाई लाइनमैन दिलबाग ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दिलबाग ने कहा कि विद्युत सदन पर बैठे अधिकारी लगातार विभाग के नियमों को ताक पर रख कर गलत काम करते रहते हैं। चाहे वो तकनीकी कर्मचारियों को दफ्तरों में बैठने की बात हो या 14 फोरमैन को जिनके ऑर्डर गुहला और पूंडरी में है। वहां फोरमैन की कमी है और उनको कैथल में बैठा कर चूना लगाने की बात हो।इसी कड़ी में सिटी 2 सीडीओ ने संदीप जे ई के ऑर्डर भी ऐसे काम के लिए किए है। जहां उनके ऑर्डर पहले ही एक्सन द्वारा पूरे डिवीजन में किए हुए है।जिसमें पांच सब डिविजन आती है। जब एक जे.ई पांच सब डिविजन का काम देख रहा है। उसके बाद भी एसडीओ सिटी टू ने जान बुझकर उसी काम के डबल ऑर्डर किए हैं।यूनियन ने जब एसडीओ से इन ऑर्डर के बारे में बात की तो सीडीओ ने गलत तरीके से किए ऑर्डर कैंसिल करने से मना कर दिया। जिसको लेकर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग और प्रदर्शन का फैसला किया है।ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन लगातार तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में लगाने और अतिरिक्त फोरमैन को पूंडरी और गुहला जहां कम हैं वहां भेजने की मांग कर रही है,लेकिन पिछले दिनों 13 और 30 दिसंबर को 2 बार मीटिंग के बाद भी किसी भी कर्मचारियों के ऑर्डर आज तक नहीं किए। बुधवार को गेट मीटिंग और प्रदर्शन में यूनिट प्रधान अमरदीप बनवाला, यूनिट उप प्रधान सुरेंद्र पहलवान,अजय कौशिक,दर्शन कैशियर, भारत कुकरेजा सिटी 1 प्रधान, सचिव प्रदीप भाटी,अरुण बीडी,सतीश दिलोवाली,नरेश शर्मा प्रधान टी एल प्रधान, जे ई सुधीर,संदीप मेहता,कृष्ण जे ई,रमन शर्मा,भूषण चावला,कुलदीप मोर,विक्रम कुंडू नए हिस्सा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें