मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारी 22 को करेंगे भूख हड़ताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारी 22 को करेंगे भूख हड़ताल

फतेहाबाद। बिजली कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 22 जनवरी को एक्सईन कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। इससे पूर्व 19 जनवरी को बिजली कर्मचारी डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल का नोटिस देंगे। यह निर्णय गुरूवार को ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन फतेहाबाद यूनिट की यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की व संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया।

बैठक में बिजली कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मीटिंग में जहां कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, वहीं आगामी आंदोलनों की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। मीटिंग को संबोधित करते हुए सर्कल सचिव भूप सिंह व अमित शर्मा ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हाईकोर्ट के आदेश अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पब्लिक सैक्टर को बचाने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में बिजली कर्मचारी भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।

हड़ताल को लेकर 18 जनवरी को डीसी कार्यालय पर सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को बिजली कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक एक्सइन कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों से इन प्रदर्शनों मे बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। मीटिंग में यूनियन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें