मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

आजाद नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली चोरी बढ़ी, कमिश्नरने दिए कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आजाद नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली चोरी बढ़ी, कमिश्नरने दिए कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी,। बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर और गांधी नगर में हो रही बिजली चोरी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बताया गया है कि आज़ाद नगर और गांधी नगर क्षेत्र में लगभग 87 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है, जिससे सरकार के राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यह स्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। जांच में सामने आया है कि कटियाफंसाकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है, जिसमें बिजली विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने बिजली विभाग को प्रवर्तन दल के साथ संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर ने साफ किया है कि बिजली चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, वहीं दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को प्रभावी बनाते हुए राजस्व नुकसान को रोका जाए और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें