मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

दुकान व मकान में बिजली चोरी, दो पर एफआईआर की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुकान व मकान में बिजली चोरी, दो पर एफआईआर की कार्रवाई

हरिद्वार। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। आज लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक इलेक्ट्रिकल दुकान और एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने मौके पर ही दोनों के विद्युत कनेक्शन काट दिए और आरोपितों के खिलाफ थाना लक्सर में तहरीर दी।

उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा के नेतृत्व में अवर अभियंता पवन सक्सेना तथा लाइन स्टाफ बंटी, अशरफ, मोहन, राजवीर और अजय ने ग्राम सुल्तानपुर के अली चौक क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अकरम न्यू इलेक्ट्रिकल की दुकान और अशरफ के मकान में बिजली चोरी का मामला सामने आया।

टीम ने तत्काल दोनों स्थानों के विद्युत कनेक्शन काटते हुए विभागीय औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में थाना लक्सर में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऊर्जा निगम का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें