मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

महेंद्रगढ़ में बिजली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी से बढ़ी हलचल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महेंद्रगढ़ में बिजली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी से बढ़ी हलचल

निजीकरण का विरोध, एग्री डिस्कॉम योजना रद्द करने और रिस्क अलाउंस लागू करने की मांग

नारनाैल। बिजली कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को महेंद्रगढ़ स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण की नीतियों और लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन प्रधान नवीन कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है और उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे बिजली कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारी विरोधी फैसले वापस नहीं लिए और लंबित मांगों का समाधान नहीं किया तो बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के बैनर तले 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि औद्योगिक अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कर्मचारी नेताओं ने विशेष रूप से एग्री डिस्कॉम योजना तथा नूंह और गुरुग्राम में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की नीति को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इसके साथ ही बिजली कर्मचारियों के लिए रिस्क अलाउंस लागू करने और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की गई। उन्होंने दोहराया कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रस्तावित महा-हड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा।

प्रदर्शन में एचएसईबी वर्कर यूनियन के केंद्रीय परिषद के संपादक सत्यवान यादव, केंद्रीय उपप्रधान शिवकुमार, डीसीओ सतीश कुमार जेई, यूनिट सेक्रेटरी अनिल मेघनवास, कैशियर रविंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता और बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें