मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: बिजली बोर्ड का एसए हुआ साइबर ठगी का शिकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। बिजली बोर्ड में एसए के पद पर कार्यरत कर्मचारी साइबर ठगी

का शिकार हो गया। अज्ञात लोगों ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर उसका पैन कार्ड

मंगवाया और बाद में उसके खाते से करीब 49 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे

पीडि़त युवक ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी

शिकायत में भट्टू निवासी विशम्बर सिंह ने कहा है कि वह बिजली बोर्ड में एसए

के पद पर नौकरी करता है। उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड बना

हुआ है।

उसके पास आईसीआईसीआई बैंक के नाम से फोन आया। फोन करने

वाले ने कहा कि वह अपने क्रेडिट कार्ड को रूपये कार्ड में चेंज करवा ले और

अपना पैन कार्ड उनके पास व्हाट्सअप पर भेज दे। इसके बाद उसने अपने पैन

कार्ड की फोटो बताए गए व्हाटसअप नंबर पर भेज दी। इसके बाद उसके मोबाइल का

सारा डाटा उनके पास चला गया और उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से 48960 रुपये

की ट्रांजेक्शन कर ली जबकि उसने अपने क्रेडिट कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन

नहीं की थी। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने नेशनल

साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। भूना पुलिस ने अब इस

मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य

मामले में गांव जांडली खुर्द निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया।

अज्ञात ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 29400 रुपये चोरी कर लिए। इस बारे

में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव

जांडली खुर्द निवासी सुशील कुमार ने कहा है कि वह पेस्टीसाइड कम्पनी में

नौकरी करता है। उसने पैसा बाजार से क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था।

इस पर 25 अप्रैल को उसे 30 हजार अमाऊंट का पैसा बाजार की तरफ से कोरियर के

माध्यम से क्रेडिट कार्ड मिल गया। 6 मई को उसे मेल के माध्यम से पता चला कि

उसके क्रेडिट कार्ड से 29400 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गई है जबकि

उसने क्रेडिट कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन नहीं की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें