मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव 21 मार्च को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को

चुनाव कराए जाएंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर

दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक

नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और

14 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे।

इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद

झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में

अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया। नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन

पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की गई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि

कुमार के अनुसार नामांकन के बाद यह तय होगा कि मतदान कराया जाए या नहीं। दो

से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान कराए जाएंगे। मतदान होने पर वोटों की

गिनती भी उसी दिन होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें