मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन मामले में उपायुक्त ने सीलबंद दस्तावेज कोर्ट को सौंपे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक

रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली संतोष हेंब्रम की चुनाव

याचिका में जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय ने उपस्थित होकर चुनाव संबंधित

सीलबंद दस्तावेज कोर्ट को सौंप दिया है। उन्होंने कोर्ट से बिना शर्त माफी

मांगते हुए आगे ऐसी गलती नहीं होने की बात कही, जिस पर कोर्ट ने उन्हें

अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट प्रदान की।

अब मामले की अगली

सुनवाई हाई कोर्ट में 12 जून को होगी। इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से

तीन लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। वहीं प्रतिवादी रबींद्र नाथ महतो सहित

उनकी ओर से 11 अन्य गवाहों की भी गवाही पूरी हो चुकी है। हालांकि

प्रतिवादी महतो ने चार अन्य सरकारी कर्मियों (ऑफिशियल विटनेस) की गवाही

कराने को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया है जिस पर अब तक सुनवाई लंबित है।

प्रतिवादी

रबींद्र नाथ महतो द्वारा दस्तावेज मंगाये जाने के आग्रह पर कोर्ट ने

उपायुक्त को उक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन उनकी

ओर से इन दस्तावेजों को अदालत में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा था और समय की

मांग की गई थी, जिसपर कोर्ट ने उन्हें दस्तावेज के साथ कोर्ट में सशरीर

उपस्थित होने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि आदेश का

अनुपालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है

कि याचिकाकर्ता ने चुनाव याचिका में कहा है कि रबींद्र नाथ महतो ने

विधानसभा चुनाव के दौरान एक पेंपलेट छपवाया था, जिसमें उनके खिलाफ चुनाव

में दुष्प्रचार किया गया, जिससे उनका जनाधार खत्म हुआ है इसलिए रबींद्र नाथ

महतो का निर्वाचन रद्द किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें