मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: यमुना नदी पर पुल नहीं बना, कई गांवों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर। यमुना नदी के बीपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने रविवार

को सामूहिक रूप से गांव मुकारमपुर के स्कूल में इकट्ठा होकर 25 मई को होने

वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

इस मौके पर घोड़ों

पिपली के सुंदर सिंह का कहना है कि गांव बीपुर घाट पर पुल बनाने की मांग

हमारी बहुत पुरानी समय से चली आ रही है। लेकिन सरकार में इसको लेकर हमारी

कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर आज 12 से 14 गांव के सभी ग्रामीण इकट्ठा

हुए। जिसमें गांव सबापुर, बाकरपुर, बीपुर, मेहरमाजरा, केनालसी, मालीमाजरा,

टापूमाजरा, सूघ, मादलपुर, घोड़ो पिपली आदि गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से

यह निर्णय लिया है कि सोमवार को वें लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त के

माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

वहीं अन्य

ग्रामीणों का कहना है कि शहर में आने-जाने के लिए इस सात किलोमीटर के सफर

को पूरा करने के लिए हमें 40 किलोमीटर ऊपर से घूम कर आना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इससे हमारे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं

को लेकर भी जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने पहले

भी यहां के सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को भी ज्ञापन सौंपा था। तब

उन्होंने हमसे वादा किया था कि मैं अगर जब भी आपके गांव में आऊंगा तो पहले

पुल बनवाऊंगा और फिर उस पुल के रास्ते से ही गांव में आऊंगा। लेकिन

उन्होंने वादा नहीं पूरा किया।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष

कोई ना कोई चुनाव आते हैं। लेकिन अब हम सभी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत के

चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस पुल

का निर्माण नहीं हो जाता, हमारा यह बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर सभी

ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें