मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:हत्या में बदली बुजुर्ग की मौत,प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश बेनकाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:हत्या में बदली बुजुर्ग की मौत,प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश बेनकाब

यमुनानगर। यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव हरगढ़ में पिछले साल 19 जुलाई को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सामान्य घटना हत्या में बदल गई है। शुरू में मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत और गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत हत्या के कारण हुई थी।उप पुलिस अधीक्षक रादौर आशिष चौधरी ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा-1 यमुनानगर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सामने आए ठोस सबूतों के आधार पर 6 जनवरी 2026 को थाना छप्पर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने 9 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी राजेश कुमार पुत्र मांगे राम, निवासी गांव मामली कला को गांव तिम्हों के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात अपनी प्रेमिका शिवानी के साथ मिलकर की। शिवानी आरोपी के गांव की रहने वाली है और उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले गांव हरगढ़ निवासी जितेंद्र से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला आरोपी शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी आशिष चौधरी के अनुसार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हत्या की साजिश, घटनाक्रम और वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें