मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में बुधवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत होने का समाचार है। मृतक की पहचान गुप्ता कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मूनक रोड पर आटा चक्की चलाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्ता कालोनी निवासी राजकुमार शर्मा आज सुबह दुकान पर जाने के लिए साइकिल पर घर से निकले थे। दुकान पर जाने से पहले शेव करवाने के लिए वह नाई की दुकान की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक राजकुमार शर्मा के तीन बेटे हैं और तीनों विवाहित हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि इस सडक़ हादसे में साइकिल सवार राजकुमार शर्मा की मौत हो गई है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें