मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

आग में छह परिवारों के आठ घर जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आग में छह परिवारों के आठ घर जलकर राखधुबड़ी (असम), 26 फरवरी । धुबड़ी जिलांतर्गत बिलासीपाड़ा के नायेर अल्गा तृतीय खंड गांव में अचानक लगी आग के चलते अफरा-तफरी मच गयी। बीती देर रात लगी आग में गांव के छह परिवारों के आठ घर जलकर राख हो गए। आग के दौरान कई रसोई गैस सिलेंडरों के फटने की जानकारी सामने आई है, जिसके चलते आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया।आग में गांव के अशरफ अली, मुक्तेल अली, जमशेर अली, मनशेर अली, जंगशेर अली और समद अली के कुल आठ घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।हादसे में छह परिवारों की लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक आठ घर पूरी तरह से जल गये। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें