मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

जींद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान,हेरोइन समेत एक काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान,हेरोइन समेत एक काबू

जींद। पुलिस ने नशाखोरों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए मंगलवार सुबह संडील गांव में सर्च अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने किया तथा डयूटी मेजिस्ट्रेट के रूप में एक्साइज विभाग के इटीओ सुबर्त शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव का रमेश नशा बेचने का काम करता है। जिससे नगूरां चौंकी से एएसआइ जयबीर ने सूचना पर टीम के साथ तुरंत प्रभाव से संडील निवासी रमेश को आठ ग्राम 80 मिलीग्राम चिटटा (हेरोइन) के साथ काबू कर लिया।अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को नशा- खोरों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए डीएसपी उचाना संंजय कुमार, डयूटी मेजिस्ट्रेट सुबर्त शर्मा के नेतृत्व में सीआईए जींद, उचाना पुलिस, अलेवा पुलिस तथा नगूरां पुलिस के साथ संयुक्त रूप से संडील गांव में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि संडील निवासी रमेश हेरोइन नशे का कारोबार करता है।पुलिस ने सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संडील निवासी रमेश को काबू कर डयूटी मेजिस्ट्रेट के सामने तलाशी लेने के दौरान उसके पास हेरोइन बरामद कर ली। पुलिस ने रमेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। काबू व्यक्ति से पुलिस पुछताछ के दौरान गांव में अन्य नशा बेचने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें