मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

कालसी डैम के पास खाई में गिरा वाहन, एक की माैत व दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कालसी डैम के पास खाई में गिरा वाहन, एक की माैत व दो घायल

देहरादून। जनपद के कालसी डैम के पास शनिवार को एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग एक सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार आज कालसी डैम के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिर गया। इस पर डाकपत्थर से उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर खाई में गिरे लोगों का बाहर निकाला। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह (28) ग्राम जगथान, वाहन के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ ने जवानों ने खाई से नरेश पुत्र फकीरा (28) निवासी ग्राम बाला और सुनील पुत्र रमेश (26) वर्ष निवासी ग्राम मिन्डाल को घायल अवस्था में निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें