मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की टीम कांके रिसोर्ट और ब्लॉक में कर रही छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के अवैध

कब्जा मामले में कार्रवाई तेज कदी है। प्रर्वतन निदेशालय की टीम बुधवार

को जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से जुड़े मामले में जांच के लिए रांची के

कांके स्थित चामा गांव पहुंची।

यहां ईडी की टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ

की। इसके बाद ईडी की टीम दस गाड़ी में सवार होकर कांके रिसॉर्ट और कांके

ब्लॉक पहुंचकर छापेमारी कर रही है। ईडी को जमीनों का नेचर बदलकर उसे बेचे

जाने की शिकायत मिली है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

बीते 21 जून

को ईडी ने कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उसके ठिकानों से

एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। इस पूरे मामले में ईडी ने झारखंड

के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। रांची के

कांके थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ था।

इस मामले में ईडी ने कमलेश को समन

भेजकर 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था

लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद ईडी ने कमलेश कुमार को

दोबारा समन भेजा है। ईडी ने समन भेजकर 12 जुलाई को उपस्थित होने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें