मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को तीन दिनों की रिमांड पर लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था।इससे पूर्व गत गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया था। पेशी के दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। इसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया। कोर्ट ने शेखर कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार जेल भेज दिया था। अदालत में रिमांड पर शुक्रवार को सुनवाई की और तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी प्रदान की।उल्लेखनीय है कि ईडी ने जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा को बुधवार को गिरफ्तार किया था। ईडी की जांच में यह बात सामने आयी थी कि शेखर कुशवाहा ने प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी, अफसर अली सहित अन्य के साथ मिलकर 1971 का फर्जी डीड बनाया था। बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचल राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप के साथ मिलकर उसने बरियातू की 4.83 एकड़ की जमीन के रैयत जितुआ भोक्ता का नाम बदल कर समरेंद्र चंद्र घोषाल के नाम की इंट्री कर गैरमजरूआ जमीन को सामान्य खाते की जमीन में बदल दिया था।इसके बाद 22.61 करोड़ की जमीन को 100 करोड़ से अधिक कीमत में बेचने की तैयारी थी। ईडी गिरोह के सभी सदस्यों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। ईडी बीते कुछ दिनों से लगातार शेखर को पूछताछ के लिए बुला रही थी लेकिन वह पूछताछ में ईडी का सहयोग नहीं कर रहा था। ईडी ने पहली बार 22 अप्रैल, 2023 को और दूसरी बार 16 अप्रैल, 2024 को शेखर कुशवाहा के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें