मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के आईएएस राजीव एक्का को ईडी का फिर समन, अब 27 मार्च को बुलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झारखंड के आईएएस राजीव एक्का को ईडी का फिर समन, अब 27 मार्च को बुलाया

रांची, 18 मार्च । झारखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को ईडी ने दोबारा समन भेजकर 27 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले आईएएस एक्का को ईडी ने समन भेजकर 15 मार्च को बुलाया था। एक्का ने ईडी को पत्र भेजकर विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए 24 मार्च के बाद बुलाने का आग्रह किया था।

जांच एजेंसी एक्का से यह जानने की कोशिश कर सकती है कि विशाल चौधरी से उनका क्या संबंध है। क्या दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी हुआ है। पिछले साल 24 मई को ईडी ने विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास पर छापा मारा था। इस दौरान चौधरी ने अपना मोबाइल फोन कचरे में फेंक दिया था।

एक्का झारखंड के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी। इससे पहले पूजा सिंघल और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी पूछताछ कर चुकी है। एक्का सीएम के प्रधान सचिव रहे हैं। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। वीडियो जारी होने के तत्काल बाद उन्हें सभी पदों से हटाकर पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें