मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

इंजीनियर रामपुकार राम के आवास पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंजीनियर रामपुकार राम के आवास पर ईडी की छापेमारीरांची, 27 फरवरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ग्रामीण कार्य विकास विभाग के इंजीनियर राम पुकार राम के आवास पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ईडी की टीम रामपुकार राम के रांची सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।राम पुकार राम पूर्व में गिरफ्तार चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के जूनियर हैं। ईडी के पूछताछ में राम पुकार राम का नाम सामने आया था। इसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने बीते 22 फरवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। 22 फरवरी को ईडी वीरेंद्र राम को अशोक नगर स्थित घर से ईडी की टीम जोनल कार्यालय लेकर पहुंची थी। जहां ईडी के ज्वॉइंट डायरेक्टर सहित कई अधिकारियों ने वीरेंद्र राम से पूछताछ की। पूछताछ के बाद देर रात वीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया था। वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, जमशेदपुर और बिहार के सिवान में 24 ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की थी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें