मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के जमीन घोटाला केस में झामुमो नेता अंतू तिर्की समेत चार को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के बहुचर्चित जमीन

घोटाला केस में आज (बुधवार) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतु

तिर्की, प्रियरंजन सहाय, रियल एस्टेट कारोबारी विपिन सिंह एवं इरशाद को

गिरफ्तार किया है। इनके ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापा मारा गया था। इन सभी

को देररात रांची स्थित ईडी कार्यालय लाया गया। पूछताछ की गई। इसके बाद इनको

गिरफ्तार किया गया।

ईडी ने अंतू तिर्की के बरियातू मेडिकल चौक

स्थित आवास, विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर

कुशवाहा के ठिकानों के साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय और कपड़ा कारोबारी

इरशाद के ठिकाने पर छापा मारा था। इस केस में निदेशालय झारखंड के पूर्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनवरी में गिरफ्तार कर चुका है। हेमंत फिलहाल

राजधानी रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। ईडी ने

इसके बाद भानु प्रताप प्रसाद और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया।

ईडी

अफसर सोरेन के खिलाफ रांची में 8.86 एकड़ जमीन हासिल करने से जुड़े मामले

की जांच कर रहे हैं। ईडी ने मंगलवार को अफशार अली गिरफ्तार किया था। अली

पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में न्यायिक हिरासत में है। अफशार अली पर

आरोप है कि वह हेमंत सोरेन और राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु

प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामले के मुख्य आरोपित के साथ मिला हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें