मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

अणुव्रत की बेटी को ईडी ने फिर भेजा समन, 20 मार्च को हाजिर होने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अणुव्रत की बेटी को ईडी ने फिर भेजा समन, 20 मार्च को हाजिर होने का आदेश

कोलकाता, 16 मार्च । मवेशी तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता अणुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को एक बार फिर नोटिस भेजा है। उन्हें गुरुवार को ईमेल के जरिए नोटिस भेजकर आगामी 20 मार्च को दिल्ली के सीजीओ कंपलेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया है। उन्हें अपने बैंक लेनदेन और बोलबम राइस मिल से संबंधित दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है। यह दूसरी बार है जब ईडी ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। एक दिन पहले ही उन्हें दिल्ली में हाजिर होना था लेकिन वह नहीं गई थीं और अधिवक्ता के जरिए पत्र भेज कर बताया था कि व्यक्तिगत कारणों से वह हाजिर नहीं हो सकतीं।

दरअसल सोमवार को भी ईडी की ओर से सुकन्या मंडल को पत्र भेजा गया था और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया था। उल्लेखनीय है कि अणुव्रत मंडल को ईडी दिल्ली ले गया है और उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। उनके अकाउंटेंट मनीष कोठारी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है और उनके बाकी सहयोगियों से भी पूछताछ की तैयारी में केंद्रीय एजेंसी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें