मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में 44 साल बाद लाेगाें काे ईस्ट इंडिया काॅलोनी का मिलेगा मालिकाना हक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में 44 साल बाद लाेगाें काे ईस्ट इंडिया काॅलोनी का मिलेगा मालिकाना हक

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की सबसे पुरानी काॅलोनी ईस्ट इंडिया काॅलोनी के लोगों को 44 सालों बाद अपने मकानों का मालिकाना हक मिलेगा। पिछले कई दशकाें से वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे। मंगलवार को बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर काॅलोनी के अनेक लोगों ने पहुंचकर भाजपा सरकार का आभार जताया। इस मौके पर विधायक ने लोगों की बातों को सुना और कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में समस्या का हल कर दिया है। नगर निगम की जिस जमीन पर इनको घर बनाकर दिए गए थे, अब उनका मालिकाना हक मिल जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा।सेक्टर 22 स्थित ईस्ट इंडिया कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के सदस्य और स्थानीय निवासी एवं कॉलोनी के प्रधान किशन बारी के नेतृत्व में कई लाेगाें ने आज बल्लबगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा से उनके सेक्टर 8 स्थित कार्यालय में मिले। इस माैके पर आरडब्ल्यूए की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री और लगातार तीसरी बार बीजेपी की हरियाणा में सरकार बनने पर विधायक को मुख्यमंत्री के एक बधाई पत्र दिया गया।कॉलोनी प्रधान ने बताया कि ईस्ट इंडिया कॉलोनी वासी 44 वर्षों से अपने मकानों के मालिकाना हक की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब बीजेपी के शासन काल में कॉलोनी के मकानों के मालिकाना हक के लिए नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। कॉलोनी वासियों को पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में और हमारे विधायक मूलचंद शर्मा के प्रयास से कार्य को गति मिलेगी। अब जल्द ही निगम द्वारा कॉलोनी वासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक मिलेगा।विधायक ने आए लोगों को आश्वासन दिया कि सारी औपचारिकताएं पूरी करवा कर कॉलोनी वासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए महासचिव मनोज पाठक, दीपक तिवारी, प्रमोद गिल, अच्छे लाल मौर्य, रामनाथ प्रसाद, हृदय यादव, मनसा राम यादव, दीपक शर्मा, महेंद्र शेखावत, संतोष, सूरज शर्मा, लाखन, सुभाष, विजय, अशोक शर्मा, बीरबल सिंह, कृष्ण मिश्रा, कुलदीप बिश्नोई, राकेश पटेल, सुशील, श्याम सिंह, अजय पांडे आदि कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें