मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर की धरती पर, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1, सहमे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू-कश्मीर में शाम सात बजकर बत्तीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किस्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए।

डीडीसी डोडा ने सभी तहसीलदारों और एसएचओ को दिशा-निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों में हुए किसी भी तरह के नुकसान की सूचना दी जाए। साथ ही कहा कि लोगों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

इससे पहले चार जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र कश्मीर घाटी का बांदीपोरा था। वहीं 21 दिसंबर 2020 को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप तीव्रता 3.7 मापी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें