मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:03 · नई दिल्ली संस्करण

दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, फरीदाबाद में हादसा

दोनों पुलिस कर्मचारियों की हादसे में हो गई थी मृत्यु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन31 बार पढ़ा गया
दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, फरीदाबाद में हादसा

दोनों पुलिस कर्मचारियों की हादसे में हो गई थी मृत्यु

फरीदाबाद। सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को ट्रक से टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस हादसे में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान नवाब अली निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।

आरोपी को गुरुवार अदालत में पेश कर जिला न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिपाही नवीन कुमार एवं अभिषेक की पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में ड्यूटी थी। 26 अगस्त 2026 को दिन के समय क्षेत्र में सरकारी मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोहना- बल्लभगढ़ रोड पर एक ट्रक चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, ट्रक को दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से भाग गया ।

घटनाक्रम में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने ट्रक चालक नवाब अली निवासी महियदीपुर यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को पहले ही कब्जे में ले लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें