मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री डा. अग्रवाल ने की वित्त विभाग की समीक्षा, उच्च अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को वित्त

विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने

सोसायटी रजिस्ट्रेशन के लिए नियमावली बनाने पर रजिस्ट्रार चिट फंड पर सचिव

वित्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधानसभा में हुई

समीक्षा बैठक में बजट अधिकारी मनमोहन मनाली द्वारा वर्ष 2023-24 की

उपलब्धियां बताई गईं। इसमें उच्च अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में

कुल व्यय 56 हजार करोड रुपये रहा जबकि वर्ष 2023-24 में यह व्यय बढ़कर 60

हजार करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार वर्ष 22-23 की तुलना में लगभग 4000

करोड़ का अधिक व्यय हुआ है। पूंजीगत परिव्यय 10982 करोड़ का हुआ। जो 2022-23

में 8195 करोड रुपए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक रेवेन्यू

सरप्लस की स्थिति है। जीएसटी में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

चालू वित्तीय वर्ष में बजट के अनुमान का अभी तक लगभग 11 प्रतिशत राजस्व

प्राप्ति हो चुकी है यह वृद्धि मुख्यत: एसजीएसटी, वैट, स्टांप, आबकारी आदि

विभाग द्वारा देखी जा रही है।

डॉ. अग्रवाल ने वर्ष 2023-24

में किए गए नवाचार व उपलब्धियां के लिए सराहना की। साथ ही कैपिटल आउटले

में 34 प्रतिशत की वृद्धि होने पर सराहना की। उन्होंने राज्य के कर राजस्व

में भी वृद्धि की सराहना की। नॉन टैक्स में वृद्धि की संभावना तथा विभाग को

केंद्र पोषित योजना की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए और यूसी समय पर

देने के लिए कहा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मोमेंटम को बनाए रखने की बात

कही। डॉ. अग्रवाल ने 30 जून तक वित्त विभाग में रिक्त पद तथा पदोन्नति पर

आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा। उन्होंने पेंशनर की मृत्यु होने पर

परिजनों को दिक्कत ना हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए भी

निर्देशित किया। उन्होंने जीएसटी विभाग को प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के

लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव

वित्त वी षणमुगम, दिलीप जावलकर, एसएन पांडे, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी,

अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, आयुक्त राज्य कर अहमद इकबाल, अपर आयुक्त राज्य

कर आईएस बृजवाल, बजट अधिकारी मनमोहन मनाली, निदेशक कोषागार डीसी लोहानी

सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें