मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

गोदाम प्रबंधक और उत्पाद एसआई के बीच बैठक के दौरान हुई धक्का मुक्की , उत्पाद अवर निरक्षक की फटी वर्दी,मामला पहुंचा थाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। देवघर -उत्पाद विभाग के रंगा मोड़ स्थित डिपो में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब दुकानदारों की शिकायत पर जांच के लिए उत्पाद अधीक्षक कमल नारायण व उत्पाद अवर निरीक्षक रंगा मोड़ स्थित जेबीसीएल झारखंड ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो पर पहुंचे । वहीं गोदाम प्रबंधक गरिमा सिंह मौके पर नहीं मिली तो स्टाफ के माध्यम से जानकारी देकर उन्हें बुलाया गया। इसी क्रम में गोदाम प्रबंधक व उत्पाद अवर निरीक्षक के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बैठक के दौरान हाथापाई की नौबत तक आ गई ।जिसमें उत्पात अवर निरीक्षक का वर्दी फट भी गया। उत्पाद एसआई का आरोप है की वर्दी गोदाम प्रबंधक गरिमा सिंह ने फाड़ दी है। वहीं गोदाम प्रबंधक ने आरोप से इनकार करते हुए एसआई के द्वारा बदतमीजी का आरोप लगाया है । फिलहाल पूरे मामले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद गोदाम प्रबंधक गरिमा सिंह व एएसआई उत्पाद कांग्रेस दास की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत दी गई है ।शिकायत के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।गोदाम से शराब की खेप अनुज्ञप्ति धारी को मिल पाती है । इधर साल भर से गोदाम प्रबंधक के तौर पर महिला गरिमा सिंह की पोस्टिंग देवघर डिपो में हुई थी । उन्होंने नियम बना दिया था कि शराब लेने के लिए 11 बजे से 12 बजे के बीच ही चालान जमा होगा तभी वह शराब का खेप मिलेगा। इसके बाद आने वाले चालान को पर कोई कार्यवाही नहीं होगा । दुकानदारों का कहना है कि उनका माल बिकने व चालान जमा करने में बैंक में देर होता है समय से गोदाम में चालान जमा नहीं कर पाते है जिसके बाद माल नहीं मिल पाता है और दुकानदार की बिक्री प्रभावित होती है ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को रिखिया थाना क्षेत्र के दुकानदार रवि कुमार जयसवाल के साथ हुआ था जब वह चालान जमा करने 2 बजे पहुंचे तो उनके स्टाफ के पास चलान रहने के बाद भी गोदाम से माल नहीं दिया गया । शनिवार को भी कुछ दुकानदार के साथ ऐसा ही हुआ था । दुकानदारों ने उत्पाद अधीक्षक व अवर निरीक्षक एसआई को इसकी शिकायत भी कीया था उक्त मामले की जांच के लिए उत्पाद अधीक्षक व एसआई रंगा मोड़ स्थित गोदाम पहुंचे थे । पूर्व में भी दुकानदारों ने गोदाम प्रबंधक के खिलाफ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें