मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में चलती कार पर डंफर पलटा, पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली। प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर कृपालु इंस्टीट्यूट के पास मंगलवार देररात चलती कार पर डंफर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी कार सवार मुंशीगंज के बाबा ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में राख से लदा डंबर चलती कार पर पलट गया। हादसे के बाद डंफर चालक रफूचक्कर हो गया। कार में रचित अग्रवाल, पत्नी रुचिता, बच्चे रेयांश और रायशा और नजदीकी रिश्तेदार राकेश, उनकी पत्नी सोनम, पुत्र आदित्य और बेटी तानिषि थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने कार से सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों से रुचिता अग्रवाल, रेयांश, रायशा, राकेश और उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। घायल रचित,आदित्य और तानिषि का उपचार चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपित डंफर चालक की तलाश की जा रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें