मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

गला दबाकर की गई थी सुरेश की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गला दबाकर की गई थी सुरेश की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में सुरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब रहस्य नहीं रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए पुष्टि की है कि सुरेश की हत्या गला दबाकर की गई थी। रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।2 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट सामने आने पर मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या निकला।जांच में सामने आया कि मृतक सुरेश अविवाहित था तथा अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था। इसी को लेकर उसका अपने भाई और भतीजे से आए दिन विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी।फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्वयं वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मृतक के भाई और भतीजे से गहन पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि सुरेश की गला घोटकर हत्या की गई है। भाई और भतीजे से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अब हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को प्रमुख कारण मानते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें