मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार नकेल कसते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौलें और 10 राउंड गोली-बारूद बरामद किए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस सफलता की जानकारी देते हुए लिखा, "एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ-साथ 4 पिस्तौलें और 10 राउंड बरामद किए गए हैं।"

डीजीपी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे।

उन्होंने पंजाब में आगे वितरण के लिए हथियारों और गोला-बारूद की खेप प्राप्त की थी। इस मामले में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है।

पंजाब पुलिस इस समय नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति पर पूरी तरह अडिग है। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की तस्करी और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से हेरोइन, चरस, अफीम और अवैध हथियारों की तस्करी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में ऐसे मॉड्यूल सक्रिय रहते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें न सिर्फ नशीले पदार्थ बल्कि आतंकियों और अपराधियों को सप्लाई किए जाने वाले हथियार भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें