मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

टनकपुर में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, आरोपी मुंबई और नेपाल से जुड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टनकपुर में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, आरोपी मुंबई और नेपाल से जुड़ा

चंपावत,। जनपद की बनबसा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टनकपुर क्षेत्र से 100.03 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाइलीन डाइ ऑक्सीमेथाफ़ेटामिन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित विशाल नरेन्द्र भण्डारी (24 वर्ष), कंचनपुर, नेपाल का रहने वाला है।थाना बनबसा पुलिस के अनुसार, आरोपित लंबे समय से ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था और पिथौरागढ़ में पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध ड्रग फैक्ट्री स्थापित करने में सहयोग कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि उक्त एमडीएमए उसे उसके साथियों कुनाल कोहली, राहुल और रोशन ने मुंबई में पुलिस रेड के बाद सौंपा था। इसके अलावा विशाल ने ऑनलाइन रॉ मटेरियल मंगाकर ड्रग निर्माण में भी भूमिका निभाई गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।थाना बनबसा के एसओ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण,गणेश सिंह, संजय शर्मा, जगदीश कन्याल, गिरीश भट्ट और चालक अनिल कुमार शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तीव्र रासायनिक गंध जैसी सूचना पर तुरंत 100/112 या निकटवर्ती थाने को सूचित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें