मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में नशा तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की हेरोइन बरामद; 3 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा में नशा तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की हेरोइन बरामद; 3 गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर मूल रूप से पंजाब के हैं और सिरसा में किराये के मकान में रहकर नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। सीआईए सिरसा प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम सिरसा की अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए।

पुलिस ने शक के आधार पर बाइक का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया किए गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह तथा लखविंद्र सिंह के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से पंजाब के हैं और फिलहाल सिरसा में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क की जांच की जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने जिले के गांव बीरूवालागुढ़ा क्षेत्र से एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान फलैल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीआईए कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर आरोपी इंद्रजीत सिंह को कालांवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गांव कालांवाली से कार सवार आरोपी चरणजीत सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इंद्रजीत सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मुख्य तस्कर इंद्रजीत सिंह को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें