मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजपुर में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 30.672 किलो हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिरोजपुर में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 30.672 किलो हेरोइन बरामद

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को सीमा पार नशा और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ दो बड़ी कामयाबी मिली हैं। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फिरोजपुर से 30.672 किलो हेरोइन बरामद कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा में विदेश में बैठे गैंगस्टर के एक साथी को अवैध पिस्तौल के साथ दबोचा है।

पंजाब पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया गया कि एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

शुरुआती जांच में सामने आया कि यह खेप विदेश में बैठे एक बड़े ड्रग तस्कर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भेजी थी।

इसे फिरोजपुर के अली के गांव इलाके में एक भारतीय तस्कर ने रिसीव किया था। उसका काम इस नशे को आगे ले जाना और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करना था।

पुलिस ने इस मामले में पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के पीछे और आगे के कनेक्शनों की गहन जांच की जा रही है। सीमा पार बैठे हैंडलर्स और राज्य में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए टीमें काम कर रही हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा, "हम सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने, ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने और एक सुरक्षित व ड्रग-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स एजीटीएफ ने बड़ी सफलता का दावा किया। फोर्स ने विदेश में बैठे गैंगस्टर नेटवर्क के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक देसी निर्मित .32 बोर की अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जांच में पता चला कि आरोपी ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर यह हथियार हासिल किया था। वह पंजाब में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

उस पर आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।

पुलिस ने थाना कोतवाली, बठिंडा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई चेन तक पहुंचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें