मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में नशा तस्कर की 1.29 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, पुलिस का बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा में नशा तस्कर की 1.29 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, पुलिस का बड़ा एक्शन

सिरसा। डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर कुलवंत सिंह की करीब एक करोड़ 29 लाख और रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। फ्रीज संपत्ति में जीमन, मकान, दुकान, चार वाहन और छह बैंक खाते शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 13 मामले दर्ज हैं। इनमें से नौ मामले नशा तस्करी से संबंधित हैं।

फ्रीज संपत्तियों के हस्तांतरण, बिक्री अथवा किसी अन्य प्रकार से निपटान पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना रोक लगा दी गई है।

पुलिस के अनुसार थाना शहर डबवाली में दर्ज अलग-अलग मामलों में आरोपी से संबंधित 40 किलोग्राम, चार किलोग्राम, 40 किलोग्राम तथा 97 किलोग्राम चूरा पोस्त की बरामदगी हुई। इसी प्रकार थाना लंबी में दर्ज एक मामले में 300 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद होने का उल्लेख है।

राजस्थान में भी आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से अधिकांश मामले वर्तमान में अदालत में विचाराधीन हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में थाना लंबी में दर्ज मामले में 160 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया था।

इस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल का कारावास तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने शुक्रवार को कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नशे की सप्लाई चेन को तोडऩा ही नहीं, बल्कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धन और संपत्ति के आर्थिक आधार को भी कमजोर करना है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही नशे के कारोबार को संरक्षण देने, सहयोग करने या इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस जिला डबवाली के गठन के बाद संपत्ति फ्रीज करने की यह कार्रवाई अब तक की बड़ी आर्थिक कार्रवाई के रूप में सामने आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें