मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में एक किलो अफीम समेत तस्कर काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में एक किलो अफीम समेत तस्कर काबू

जींद,। सीआईए नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बेलरखां गांव के नजदीक से एक नशा तस्कर को एक किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान रवि उर्फ बोलर वासी जींद के तौर पर हुई है।सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम उप निरीक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में ओवरब्रिज बेलरखां के नीचे मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि एक नशा तस्कर जो अफीम तस्करी का धंधा करता है और अब थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर धरौदी से बेलरखां गांव की तरफ आने वाला है। अगर धरौदी रोड पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपित बाइक व अफीम सहित काबू आ सकता है ।सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और तत्परता से कारवाई करते हुए धरौदी रोड पर नाकाबंदी शुरू की थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध बाइक सवार धरौदी की तरफ से आता दिखाई दिया। सीआईए टीम ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो आरोपित ने बाइक भगाने की कोशिश की लेकिन बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक रोड से नीचे गिर गई। सीआईए टीम ने आरोपित को मौका पर ही दबोच लिया। सीआईए टीम ने मौके पर ही राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर उनकी हाजरी में आरोपित की तलाशी ली तो आरोपित की पीठ पर टंगे पिट्‌ठू बैग एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने रवि के खिलाफ नशा तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें