मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह में हेराेइन समेत तस्कर काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह में हेराेइन समेत तस्कर काबू

नूंह। नूंह के तावडू क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तावडू सीआईए पुलिस व एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस टीम ने तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालाका-तावडू रोड पर निर्माणाधीन सीमेंट चारदीवारी के पास से एक नशा तस्कर को 20 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है ।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अमजद उर्फ बिल्लू पुत्र दीनू निवासी गांव पचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो सालाका सड़क पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की। जहां पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमजद उर्फ बिल्लू बताई। नियम अनुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें से 20 ग्राम हेरोइन मिली।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन एक दिन पहले सोनू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू से 20 हजार रुपये में खरीदी थी । इस मामलें में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 61 व 85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें