मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से काेकीन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से काेकीन बरामद

फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से कोकीन भी बरामद किया है। जिले को नशा मुक्त करने के लिए एसपी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिंकेश उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव लोहली का रहने वाला है। फिलहाल सुरजकुंड क्षेत्र में रहता है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आर्ट विलेज फॉर्म हाउस से काबू किया है। आरोपी से 3.65 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। जिसके खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वह कोकीन को किसी व्यक्ति से 15000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी आर्ट विलेज फॉर्म हाउस में नौकरी करता है। जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी को कोकीन उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें