मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में नशे की गोलियों का तस्कर गिरफ्तार, 1450 नशीली गोलियां बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल में नशे की गोलियों का तस्कर गिरफ्तार, 1450 नशीली गोलियां बरामद

कैथल। जिला में बढ़ रही नशीली गोलियों की तस्करी पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान पर नाकेबंदी कर नशे की गोलियां बेचने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ‌पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम शुक्रवार को सायंकालीन गश्त के दौरान गांव लैंडर क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि नशे की गोलियां बेचने का धंधा करने वाला गांव नागल निवासी प्रताप प्रतिबंधित नशीली गोलियां लेकर गांव लैंडर पीर जादा वाले नहर के पुल की तरफ जाएगा। ‌पुलिस ने नहर के पुल पर नाकेबंदी कर हाथ में थैला लिए आ रहे प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर गुहला के नायब तहसीलदार बंसीलाल के समक्ष जब उसकी तलाशी ली गई तो थैले से 145 स्ट्रिप से ट्रामाडोल नामक 1450 गोलियां बरामद हुई। वह इस संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैबलेट प्रतिबंधित बताई गई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके सीआईए-1 से मौके पर पहुंचे एएसआई प्रवीन कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। ‌वहीं, 1020 नशीली टेबलेट सप्लाई करने के मामले की जांच थाना गुहला पुलिस के एएसआई विकास की टीम ने करते हुए गोलियों के सप्लायर कैथल के माता गेट निवासी पारुल का लाडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 अप्रैल 2021 को एंटी नारकोटिक सैल द्वारा अगौंध में एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी अगौंध निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित 1020 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। थाना गुहला में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई विकास द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी संजीव से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां पारुल ने‌ उपलब्ध करवाई गई थी। अदालत ने उसे न्याय की हिरासत में भेजा है। ‌

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें