मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

नशीले इंजेक्शन की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नशीले इंजेक्शन की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने किया जब्त

रामगढ़।जिले में नशे के कारोबारी युवाओं को नशे में ही रखना चाहते हैं। पुलिस जब देसी शराब, नकली शराब और महुआ शराब कि तस्करों पर नकेल कस रही है, तो अब इंजेक्शन लगाने वाले तस्कर युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर त्योहारों में युवाओं को नशे की गिरफ्त में रखने की योजना विफल हुई है।रामगढ़ बस स्टैंड से 500 से अधिक पेंटाजोसीन इंजेक्शन बरामद किया गया है। इस इंजेक्शन की तस्करी नशीले पदार्थ के रूप में की जा रही थी। रामगढ़ पुलिस ने रांची से रामगढ़ लाए जा रहे इस इंजेक्शन की एक बड़ी खेप को जप्त किया है। इस मामले में थाने में इंजेक्शन के तस्कर नई सराय निवासी फिरोज खान उर्फ लडन खान पिता अख्तर खान, जावेद खान पिता मोहम्मद सलीम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बस स्टैंड में कार्टून फेंक कर भाग निकले तस्करपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा रांची से बड़े पैमाने पर नशीला इंजेक्शन रामगढ़ लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड में छापेमारी की। जैसे ही फिरोज खान और जावेद खान बस से उतरे पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उन दोनों ने इंजेक्शन की पेटी को वहीं फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा बस स्टैंड के पीछे सूर्य नगर होते हुए बिजुलिया तालाब तक किया। लेकिन वे लोग संकीर्ण गली और भीड़ का लाभ उठाकर भाग निकले।औषधि निरीक्षक से करवाई गई जांचपुलिस ने जप्त किए गए इंजेक्शन की जांच औषधि निरीक्षक से करवाई। औषधि निरीक्षक ने पुलिस को बताया कि इस इंजेक्शन का उपयोग बिना चिकित्सीय परामर्श के नहीं किया जा सकता। ना ही बिना औषधि अनुज्ञप्ति के इसकी बिक्री की जा सकती है। यह दवा प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आती है। इस औषधि का दुरुपयोग करना कानूनी अपराध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें