मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग डिपार्टमेंट ने एक करोड़ की नशीली दवा की जब्‍त, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

गुमला।गुमला पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक करोड़ से अधिक की प्रतिबंधित दवा, एक बाइक,दो कार, छह मोबाईल व डायरी,पासबुक व खाता बही जब्त किया गया है। चैनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने बुधवार को रायडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस की इस सफलता की जानकारी देते हुए जब्त दवाईयां आदि प्रदर्श को प्रस्तुत किया।

कुलदीप कुमार ने बताया कि जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे इस्लाम आलम (28) ग्राम कांसीर थाना रायडीह जिला गुमला को प्रतिबंधित नशीली दवा ओनरेक्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार में लिप्त एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ।

एसपी हरदीप पी जनार्दनन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पहले जाल बिछाते हुए इस्लाम आलम के द्वारा उसके साथियों को फोन करा कर रांची से नशीली दवा लाने के लिए कहा गया। पुलिस इनके आने का बाट जोहने लगी। आरोपी रवि कुमार वर्मा (28), अमित कुमार चौरसिया उर्फ अक्कू (27) तथा ओम प्रकाश महतो (31) तीनों सुखदेव नगर जिला रांची से दो कार में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां लोड कर गुमला आ रहें थे। रास्ते में पुलिस टीम के सदस्यों ने इन्हें धर दबोचा। दोनो कार से पांच पेटी अवैध नशीली दवाईयां बरामद की गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि वर्मा,अमित चौरसिया व ओम प्रकाश महतो के निशानदेही पर रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया नयाटोली स्थित गोदाम में छापामारी की गयी। इस कार्य में रातू पुलिस भी सहयोग कर रही थी। गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का भंडारण किया गया था। दवाईयों की 250 से अधिक पेटियां थी। जिसमें कोरेक्स,नोट्रोसन 10,सिंप्लेक्स सी, फैंसीरेक्स,टमाडील,ओनरेक्स,पेंटाजोसिन इंजेक्शन,रिडौफ जैसी घातक नशीली दवाईयां जब्त की गयी। नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार का संचालन मुख्य रूप से तीन लोगों द्वारा किया जा रहा है। इनमें कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया निवासी अंबुज सिंह,सिमलिया नयाटोली निवासी रितेश सिंह उर्फ छोटू व मंटू सिंह का नाम उल्लेखनीय है। रितेश सिंह उर्फ छोटू के घर से अंबुज सिंह की बाईक भी बरामद हुई है। शुरूवात में रितेश सिंह उर्फ छोटू ने अंबुज सिंह को नहीं पहचानने की बात कही। मगर जब बाईक के नंबर से डिटेल्स निकाला गया तो यह बाईक अंबुज सिंह के ही नाम से निकला। तब जाकर छोटू ने अंबुज सिंह को पहचानने की बात स्वीकार की। रातू पुलिस और औषधी निरीक्षकों द्वारा जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक होने की बात कही गयी। गुमला पुलिस द्वारा 345 बोतल सौ एमएल की ओनरेक्स कफ सिरप,340 बोतल सौ एमएल फिंसीरेक्स कफ सिरप जब्त की गयी है। एसडीपीओने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस्लाम आलम के दो बड़े भाई रेहान आलम व एहसान आलम को प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार करने के आरोप में रायडीह पुलिस जेल भेज चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें