मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अफगान नागरिक भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनके संपर्क विदेश में बैठे हैंडलरों से थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इनके साथ संपर्क में रहते थे। इन्हीं हैंडलरों के निर्देश पर ये लोग ड्रग्स और हथियारों की खेप हासिल करते थे और फिर उन्हें अलग-अलग आपराधिक गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 5.048 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। पुलिस ने 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि भी बरामद की है, जिससे यह साफ होता है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए भी किया जा रहा था।

पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार कई अन्य राज्यों और विदेशों तक फैले हो सकते हैं।

हवाला के जरिए पैसे का लेनदेन किया जाता था और उसी पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स तथा हथियारों के कारोबार में किया जाता था।

इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड और उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशा तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें