मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में संलिप्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 915 ग्राम 'आइस' (मेथैम्फेटामाइन), पांच पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गिरोह में संलिप्त लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उन्हें अपने यहां से हथियार व नशीले पदार्थों की आपूर्ति किया करते थे। इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को चिह्नित कर इसमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले इस मामले को लेकर गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब आगे इस गिरोह को कैसे पूरी तरह से खत्म किया जाए। इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसके तहत मौजूदा समय में काम किया जा रहा है।

इस गिरोह में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब पुलिस ने कहा कि हमारी टीम नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' की नीति के तहत काम करती रहेगी। इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 21 अप्रैल को भी पंजाब पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई की थी।

पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इसमें शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 7.050 किलो हेरोइन भी बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई गई थी।

पुलिस ने बताया था कि इस गिरोह में संलिप्त सभी लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर ही सब काम कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें