मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: रेलवे के डीआरएम ने किया जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद: रेलवे के डीआरएम ने किया जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

फतेहाबाद। रेलवे दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी ने बुधवार को फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर डीआरएम त्रिपाठी का रेलवे अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सबसे पहले रनिंग रूम का निरीक्षण किया।रेलवे ने डीआरएम के आगमन से पहले स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और शौचालय, टिकट घर सहित अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। डीआरएम के दौरे की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाखल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीआरएम का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि जाखल रेलवे स्टेशन पर कई समस्याएं हैं। डीआरएम को सौंपे मांग पत्र में वाशिंग लाइन लगाने, आरक्षण खिडक़ी की कमी पूरी करने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और रेलवे स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।इसके अलावा मांग पत्र में जम्मू-बांद्रा ट्रेन के ठहराव, रेलवे की खाली पड़ी जगह पर पार्क के निर्माण और कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांगें भी शामिल थी। डीआरएम ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा माल लोड करने वाले एफसीआई लेबर और रेलवे कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के दौरान जाखल मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, बसंत सिंह, संजय रेवड़ी, राकेश कुमार, मनोज सिंगला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें