आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
दुमका, 22 फ़रवरी । आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम परमानंद शर्मा ने बुधवार को दुमका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण कोयला रैक यार्ड का किया।
इस अवसर पर डीआरएम ने बताया कि कोयला रैक प्वाईंट कोयला लोडिंग व परिवहन को लिए है। कोयला लोडिंग के लिए रैक प्वाईंट है। देश के लिए पावर जेनरेशन के लिए कोयले की जरूरत है। आने वाले गर्मी मौसम में पावर का अधिक खपत होने वाला है, जो पोजिशन है, आने वाले समय में उसके हिसाब से सभी थर्मल प्लांट को अपनी क्षमता के अनुसार काम करना होगा, नहीं तो आम जनता को देश को बिजली की कमी हो जायेगी। इसलिए यह आवश्यक है कि यहां से कोयले का जो टारगेट है, उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं हो। साथ ही काम करने के बाकी पारामिटर को ध्यान देने की जरूरत है।





