मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: निर्माणाधीन पुल से गिरने से चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: निर्माणाधीन पुल से गिरने से चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

यमुनानगर। यमुनानगर के खजूरी रोड पर गांव करेहड़ा खुर्द के नजदीक निर्माणाधीन पुल से गिरने के कारण कंपनी में ही कार्यरत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में भिजवा दिया। मृतक की पहचान सतीश कुमार (50) निवासी हिसार जिला के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।शनिवार को यह जानकारी देते हुए डायल 112 के एसपीओ अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे के करीब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सतीश कुमार का शव पुल के नीचे पड़ा था। प्रथम दृष्टया में लगता है कि यह रात को पुल के ऊपर बैठा था और इसकी गिरने से मौत हो गई है। पुल के ऊपर उसका मोबाइल, शराब की बोतल और कुछ खाने का सामान भी मिला है।कंपनी के मालिक गौरव ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे है और काम करने वालों से सारी जानकारी प्राप्त कर रहे है। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी रेशम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया गया। मृतक सतीश हिसार जिले का रहने है और इस कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। परिजन के आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें