मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्लाज्मा डोनेट किया दो कोरोना संक्रमितों की बच सकती है जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। कोरोना के जंग में जीत हासिल करने वाले राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रविवार रांची के रिम्स स्थित कोविड-19 वार्ड पहुंच कर प्लाज्मा दान किया। उन्होंने कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले अन्य लोगों से भी प्लाज्मा दान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जब से रांची के रिम्स में प्लाज्मा थिरैपी से कोरोना की जांच शुरू हुई, तो वे प्लाज्मा दान करना चाहते थे और प्लाज्मा दान देने वाले पहले मरीज का गौरव हासिल करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त उनके क्वारंटाइन अवधि में रहने के कारण इसकी अनुमति नहीं मिली थी, आज उन्हें प्लाज्मा दान देकर खुशी हो रही है। प्लाज्मा डोनेट करने के लिए रिम्स प्रशासन की ओर से मंत्री को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रिम्स प्रबंधन की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गये प्लाज्मा डोनेशन से दो कोरोना संक्रमितों की जान बच सकती है। रिम्स प्रबंधन की ओर से यह आग्रह किया गया है कि जिस तरह से बड़ी संख्या में नये कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, वैसी स्थिति में स्वस्थ हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आना चाहिए। गौरतलब है कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है और 14 दिनों के अपने होम क्वारंटाइन अवधि को भी पूरा कर चुके है। रांची के रिम्स में पिछले महीने जब प्लाज्मा थिरैपी की शुरुआत हो रही थी, उस दिन ने भी सबसे पहले दानदाता के रूप में प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जतायी थी, लेकिन क्वारंटाइन अवधि पूरा नहीं होने के कारण उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने से मना कर दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें