मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : डॉ. विवेक भारती ने उपायुक्त फतेहाबाद का पदभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : डॉ. विवेक भारती ने उपायुक्त फतेहाबाद का पदभार संभाला

फतेहाबाद। डॉ. विवेक भारती आईएएस ने मंगलवार को उपायुक्त फतेहाबाद के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले सिरसा, कैथल और महेंद्रगढ़ (नारनौल) जैसे जिलों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विवेक भारती ने कहा कि वे जिले के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली और जिला में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों से राहत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की और निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी व सफाई के कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया। डॉ. भारती ने अधिकारियों से कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। उपायुक्त ने कहा कि वे जिला की सभी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके, इसके लिए भी प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। उपायुक्त का फतेहाबाद पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, जिप सीईओ सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्यामलाल, डीडीपीओ अनूप सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, नायब तहसीलदार आशीष, नायब तहसीलदार अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें