मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में ट्राइबल हेरिटेज काॅन्क्लेव 27 और 28 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू)

में आइक्यूएसी और हेरिटेज सोसाइटी के तत्वावधान में दो दिवसीय ट्राइबल

हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन 27 और 28 जुलाई को किया जायेगा। इसमें देश के

प्रतिष्ठित संस्थानों और विवि के लोग जनजातीय संस्कृति और विरासत पर प्रकाश

डालेंगे।

इस संबंध में विवि के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने

कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी जनजातीय संस्कृति और उसकी

विरासत को सहेजें, संरक्षित करें और नयी पीढ़ी को उससे अवगत करायें। यह दो

दिवसीय ट्राइबल हेरिटेज कॉन्क्लेव उसी दिशा में एक प्रयास है, जहां देश के

विषय विशेषज्ञ इतिहास, दर्शनशास्त्र, साहित्य, कला, पर्यटन और भारतीय ज्ञान

प्रणाली पर आपसी विमर्श और संवाद स्थापित करेंगे, जिससे इस कॉन्क्लेव की

समाप्ति के बाद कई सार्थक निष्कर्षों पर पहुंचा जा सके।

कार्यक्रम

में शामिल होने वालों में डॉ धम्मरत्न, नव नालंदा महाविहार, डीम्ड

विश्वविद्यालय, डॉ अनंत आशुतोष, अध्यक्ष, हेरिटेज इंडिया, प्रो संजय

पासवान, पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रो दीनबंधु पांडेय, सदस्य, इंडियन

इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज, डॉ आनंद वर्धन, बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय,

दिल्ली और प्रो विजय शंकर शुक्ल, बीएचयू शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें